• बिना डायवर्सन के निर्माणाधीन सड़क से ग्रामीणों का घोड़ाडोंगरी से सम्पर्क कटा

घोड़ाड़ोगरी। घोड़ाडोंगरी बरेठा मुख्य मार्ग से  आने वाले देशावाड़ी से मालिसिलपटी होते हुए 3 किमी की लम्बाई घोड़ाडोंगरी शाहपुर पहुँच मार्ग के भर बारिश में बनाये जाने को लेकर विभाग और ठेकेदार ग्रामीणों के निशाने पर आए गये है। इधर सडक निर्माण में उपयोग किये जा रहे मटेरियल मे भी धांधली के आरोप लग रहे हैं। जहां ठेकेदार द्वारा पूर्व निर्मित प्रधानमंत्री सड़क योजना की निर्मित सड़क पर ही नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है दोनों तरफ से थोड़ा-थोड़ा खुदाई कर के सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है जहां नियमानुसार सड़क की खुदाई कर सीआर एम का बेस डालना चाहिए था उसके ऊपर कंक्रीट की सड़क बननी चाहिए थी पर ठेकेदार का मनमाना रवैया और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण ठेकेदार की मनमानी निरंतर जारी है वही बरसते पानी मे चल रहे सड़क निर्माण करने गुणवत्ता भी संदेह के दायरे में बताई जा रही है।
घोड़ाडोंगरी शाहपुर को देशावाड़ी, मालीसिलपटी होकर जाने मार्ग को पीएयू द्वारा ठेकेदार को 2 वर्ष की समयावधि में तैयार करने का ठेका दिया गया था , जिसमे ठेकेदार द्वारा इस मार्ग अधिकांस कार्य मात्र 7 माह में पूर्ण कर लिया गया। किन्तु शेष बचे मार्ग के निर्माण में समयावधि 13 माह बाक़ी है। जो इस सड़क से गुजरने वालो के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। ग्राम वासियो का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बिना डायवर्शन के रोड का काम चालू कर दिया जिससे आधा दर्जन ग्राम के लोगो की आवाजाही टोटल बन्द हो गई है, ठेकेदार की इस गलती के कारण ग्रामीणों को घोड़ाडोंगरी जाने के लिए लम्बे रास्ते से होकर जाना मजबूरी बन गया है। तो वही निर्माण हो सड़क पर ठेकेदार द्वारा कोई बोर्ड भी नही लगाया है जिससे सड़क निर्माण की जानकारी आदि मिल सके। बरसते पानी मे बन रही सड़क के चलते कीचड़ों का सरोबार हो जाने से लोग गड्डो में गिर घायल तक हो रहे है। बिना डायवर्शन के चल रहे सड़क निर्माण पर विभाग और ठेकेदार के विरुद्ध ग्रामीण लामबन्द होकर जिला कलेक्टर को शिकायत देने का मन बना चुके है।

इनका कहना
बारिश में सीसी सड़क निर्माण सम्भव नही है ठेकेदार से बात कर कार्य को रुकवाया जाएगा
नरेन्द्र सिंह डहेरिया, इंजीनियर, पीडब्लूडी, बैतूल

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *