• नपा क्षेत्र सारणी की कोयलांचल नगरी के सभी वार्ड जल्द होंगे रौशन
  • विधायक योगेश पंडाग्रे का प्रयास वेकोली प्रबंधन स्थाई रूप से नहीं करेगा बिजली बाधित विद्युत वितरण कंपनी देगी अस्थाई कनेक्शन

सारनी। अमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के गंभीर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा नपा क्षेत्र सारणी की कोयलांचल नगरी की बिजली समस्या एवं उसके समाधान को लेकर जिला कलेक्टर  ,एस डी एम अनिल सोनी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम , वेकोली मुख्य महाप्रबंधक एवं एम पी पी जी सी एल एव विधुत वितरण कंपनी के अधिकारी नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल के साथ बैठक की। विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह ने बताया की  विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कोयलांचल क्षेत्र की प्रमुख बिजली समस्या को लेकर कहाँ की बिजली आज जीवन का आधार है हर नगरीय क्षेत्र को बिजली मिलना चाहिए कोयलांचल क्षेत्र की स्थापना से ही वेकोली प्रबंधन कामगार और गैर कामगारो के विद्युत आपूर्ति करता आ रहा है किंतु सेवानिवृत्त होते कर्मचारियों और वेकोली प्रबंधन क्षेत्र में बिलजी आपूर्ती नही कर पा रहा है। किन्तु नगर के हर नागरीक को बिजली मिलना जरूरी है जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है नगर पालिका सारणी ,मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने पाथाखेड एवं शोभापूर में बडे बडे दो सब स्टेशन बनाया है जिससे कोयलांचल क्षेत्र के सभी वार्डो में विद्युत आपूर्ति की जा सकती है अब हमे विद्युत केबल विस्तार कर नपा क्षेत्र सारणी के प्रत्येक घर दुकान प्रतिष्ठान तक विद्युत आपूर्ति करने की कार्य योजना बनाकर उस पर शीघ्र अति शीघ्र कार्य करने की जरूरत है। साथ ही वेकोली प्रबधन को भी जब तक विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध ना हो तब तक विद्युत आपूर्ति यथावत रखनी चाहिए। डाँ योगेश पंडाग्रे जी की प्रयास से जिलाधीश महोदय द्वारा वेकोली प्रबधन को बिजली व्यवस्था यथावत रखने ,विद्युत वितरण कंपनी को अस्थाई कनेक्शन तत्काल देने के निर्देश दिए साथ ही नगर पालिका परिषद सारणी एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को नपा क्षेत्र सारणी के सभी वार्डों में विद्युत वितरण की विस्तार कार्य योजना बनाकर प्रत्येक घर तक बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *