चिचोली। नगर में शनिवार सुबह उदार सागर महाराज के परम शिष्य उपाशांत महाराज का आगमन हुआ, इस दौरान मौके पर दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की। बैतूल रोड के नाके पर एकत्रित होकर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में महाराज जी को जैन मंदिर तक लेकर आए, इस दौरान रास्ते भर जैन मुनि का स्वागत कर पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर जैन समाज सहित नगरवासी एवम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्वागत किया।