बैतूल। भार्गव सभा बैतूल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती उर्मिला भार्गव की सुपौत्री, पीटीआई, इंडिया टीवी, प्रसार भारती के जिला प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव एवं डॉ. श्रीमती अर्चना भार्गव की सुपुत्री, दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के संपादक मयूर भार्गव-श्रीमती रश्मि भार्गव की भतीजी हर्षिता ने कामर्स विषय से 12 वीं कक्षा की परीक्षा 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। हर्षिता, मैक्रोविजन एकेडमी, बुरहानपुर में अध्यनरत थीं। हर्षिता ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। हर्षिता की इस सफलता पर भार्गव परिवार के ईष्ट मित्रों, शुभचिंतकों, सामाजिक बंधुओं ने शुभकामनाएं दी हैं। हर्षिता को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते 10 वीं-12 वीं कक्षाओं के सीबीएसई स्कूलों के कुछ प्रश्र पत्र नहीं हो पाए थे जिसके चलते सीबीएसई बोर्ड ने निर्धारित पैटर्न के आधार पर आंकलन कर रिजल्ट घोषित किया है।
12 वीं में हर्षिता को मिले 87 प्रतिशत
+ There are no comments
Add yours