12 मई से फिर से चलेंगी यात्री ट्रेनें, कल से शुरू हो जाएगा रिजर्वेशन

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सामान्य ट्रेनों के परिचालन को दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए बुकिंग 11 मई शाम 4 बजे से शुरू होगी. भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है कि 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों को फिलहाल 12 मई से शुरू करने की योजना है.

कैसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?
जानकारी के मुताबिक, स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफार्म टिकट सहित कोई भी टिकट काउंटर से जारी नहीं किया जाएगा. ये बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी.

More From Author

+ There are no comments

Add yours