12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर भी होगा कोवैक्सिन का ट्रायल, भारत बायोटेक को मिली मंजूरी

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ”कोवैक्सिन” का ट्रायल अब 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर भी हो सकेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए भारत बायोटेक को मंजूरी दे दी है। कोवैक्सिन फिलहाल तीसरे राउंड के ट्रायल फेज में है। पिछले राउंड में भी 12 साल से ज्यादा उम्र के कुछ बच्चों पर इसका यूज किया गया था और वैक्सीन पूरी तरह से सेफ मिली थी।

केंद्र सरकार का कहना है कि जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। फिलहाल केवल वयस्कों को वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन कोवैक्सिन के इस ट्रायल के बाद अगर अच्छे रिजल्ट मिलते हैं तो फ्यूचर में बच्चों का भी वैक्सीनेशन संभव हो सकेगा। 3 जनवरी को ही DCGI ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दी थी।

कोवैक्सिन और कोवीशील्ड 100% सुरक्षित
DCGI ने कहा कि फार्मा कंपनियों से कहा गया है- ‘तीसरे चरण के ट्रायल पूरा कर रिपोर्ट सौंपें, ताकि स्थायी लाइसेंस पर फैसला हो सके।’ DCGI ने कहा कि दोनों टीके से सामान्य या मामूली साइड इफेक्ट हैं। जैसे- हल्का बुखार, एलर्जी आदि हैं। लेकिन दोनों ही टीके 100% सुरक्षित हैं। टीके से नपुंसक होने जैसी बातें निराधार हैं।

संभव है जिस राज्य में कोवीशील्ड की खेप भेजी जाएगी, वहां कोवैक्सिन न भेजी जाए। इससे टीकाकरण के दौरान किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं बनेगी। इसके लिए दो-तीन दिन में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) तय हो जाएंगे। मंजूर किए गए दोनों टीको की दो-दो डोज लगेंगी, जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य है।

  • महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन ड्राइव की तैयारियों का जायजा लेने लिए सोमवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक की। इसमें उन्होंने अफसरों को ड्राइव के लिए तैयार रहने को कहा। राज्य में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले 8 केस को लेकर भी चर्चा की।
  • चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटर वीपी सिंह ने कहा कि अब तक चंडीगढ़ के 8830 हेल्थ वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन वैक्सीनेशन के पहले फेज के लिए किया गया है। इसमें प्राइवेट अस्पतालों के हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं।
  • देश में इलाज करा रहे कोरोना मरीजों की संख्या, यानी एक्टिव केस 2.42 लाख हो चुके हैं। बीते एक हफ्ते से इसमें हर दिन औसतन 4778 की कमी आ रही है। 5 राज्य ही ऐसे हैं, जहां 10-10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें केरल 65 हजार 277 मरीजों के साथ टॉप पर है। 54 हजार 317 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

रविवार को केवल 7 लाख टेस्ट हुए

देश में कोरोना की जांच में बीते कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है। रविवार को सिर्फ 7 लाख 35 हजार 978 टेस्ट किए गए। यह 27 सितंबर के बाद, यानी 98 दिन में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। 27 सितंबर को कुल 7 लाख 9 हजार 394 जांच की गई थीं। इसके बाद 27 दिसंबर को 7 लाख 15 हजार 397 टेस्ट हुए। देश में अब तक 17.56 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 16 हजार 678 केस आए। 19 हजार 658 मरीज ठीक हो गए, जबकि 215 की मौत हो गई। अब तक 1.03 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 99.46 लाख मरीज ठीक हो चुके, 1.49 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 424 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 708 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 26 हजार 872 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 11 हजार 243 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 585 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5044 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 724 कोरोना संक्रमित पाए गए। 947 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 44 हजार 26 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 533 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3641 मरीजों की मौत हो गई। 8852 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 715 कोरोना संक्रमित पाए गए। 938 लोग रिकवर हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 47 हजार 228 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 760 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4318 मरीजों की मौत हो गई। 9150 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
शनिवार को राज्य में 467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 890 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 9 हजार 319 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 97 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2705 मरीजों की मौत हो गई है। 8795 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 3282 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2064 लोग रिकवर हुए और 35 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 42 हजार 136 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 36 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 666 मरीजों की मौत हो चुकी है। 54 हजार 317 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours