बैतूल। लॉक डाउन के दौर में जिले में अफवाहों का बाजार गर्म है। प्रशासन-पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देने के बावजूद लोग अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे है। इधर क्षेत्रीय सांसद डीडी उईके द्वारा राशन बांटने के पर्चे वितरित कर अफवाह फैलाने के मामले में गंज पुलिस ने सांसद की शिकायत पर आरोपी भग्गूढाना निवासी पवन मालवीय के खिलाफ आईपीसी की धारा १८८, ४६५ तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 52 के तहत गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपी के पूर्व में कोतवाली थाने में धारा 353 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राशन लेने जुटने लगी थी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉक डाउन के दौरान जिले के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सांसद डीडी उईके द्वारा राशन की मोदी किट वितरित करने का पर्चा बांटा जा रहा था। जिसमें सांसद उनके निज सहायक सहित कलेक्टर बैतूल का मोबाईल नंबर भी अंकित था। उक्त पर्चा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था। पर्चे से फैली अफवाह के चलते क्षेत्रीय सांसद के निवास पर राशन लेने वालों की भीड़ जुटने लगी थी। जिसकी नामजद शिकायत सांसद द्वारा गंज थाने में की गई। शिकायत पर पुलिस ने भग्गूढाना निवासी पवन मालवीय को विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बैतूल एसडीओपी विजय पुंज ने उक्त मामले की पुष्टि की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *