रथयात्रा की जगह मनायेंगे दीपोत्सव
हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बैतूल में मनेगा दीप महोत्सव
बैतूल। 
 इस बार पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर जारी है, वहीं पूरे भारत में लॉकडाउन के चलते हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर धार्मिक आयोजन नहीं किये जा रहे हैं विगत ८ वर्षो से लगातार श्री मेंहदीपुर बालाजी की भव्य रथयात्रा का आयोजन बैतूल जिले में निरंतर होते आ रहा था परंतु इस वर्ष लॉकडाउन के कारण समिति द्वारा श्री मेंहदीपुर बालाजी की रथयात्रा का आयोजन स्थगित किया गया हैं। समिति द्वारा इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर रात्रि ९ बजे अपने अपने घरों पर दीप उत्सव मनाने का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया गया हैं कि वह अपने घर के द्वार पर, बालकनी पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा प्रशासन के नियमों को ध्यान में रखते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बालाजी महाराज का ध्यान कर दीप जलाकर घर में पूजा अर्चना कर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायें। समिति ने सभी भक्तों से निवेदन किया है कि इस वर्ष अपने घर पर पूजा पाठ कर श्री बालाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करें।
श्री मेंहदीपुर बालाजी समिति ने दीनदयाल रसोई में किया ३१,००० रूपये का सहयोग
समिति द्वारा बैतूल में संचालित दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों, मजबूरों की सेवा के लिये हनुमान जन्मोत्सव पर ३१,००० रूपये इकत्तीस हजार रूपये की सेवा राशि दीनदयाल रसोई के सदस्य अतीत पंवार जी को प्रदान की गई। वहीं दीनदयाल रसोई समिति द्वारा इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सभी भक्तों के लिये भोजन की विशेष व्यवस्था की गई हैं जिसमें भोजन में पूड़ी, चने की सब्जी तथा हनुमान जी का भोग स्वरूप बूंदी के  पैकेट का वितरण करीब ३,००० लोगों में किया जायेगा। मेंहदीपुर बालाजी समिति दीनदयाल रसोई के समस्त सदस्यों एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है कि इस भीषण महामारी के दौर समिति द्वारा लगातार जरूरतमंदों को भोजन करवाया जा रहा है।  

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *