सारनी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है। इससे बचाव करने व लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार 23 मार्च 2021 को नगर पालिका परिषद ने नगर के चौक-चौराहों, मुख्य बाजार और मोहल्लों में अपने वाहनों से सुबह 11 बजे व शाम 7 बजे सायरन बजाया और लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का संकल्प दिलाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रदेश शासन के निर्देश पर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर ही निकलने, कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और शासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने का संकल्प दिलाया गया। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड, कचरा एकत्रित करने वाले टीपर वाहन व अन्य वाहनों से सायरन बजाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने रोको-टोको अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को जागरूक किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने लोगों से अपील की है कि जरूरत नहीं होने पर घरों से ना निकलें, हमेशा मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ ना लगाएं। कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही जरूरी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *