• कोरोना से बचाव हेतू जन जागरण का अभियान चलाया

सारनी। कोरोना वायरस के प्रति जनता को संवेदनशील एवं जागरूक करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के आवाहन पर संकल्प अभियान के तहत प्रात: 11 बजे सायरन बजाकर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया । इस दौरान लोगों ने खड़े होकर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प भी जनप्रतिनिधियो द्वारा दिलाया गया।
सारणी जयस्तंभ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में  मडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे, अनु.जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,विनय मदने, सुनंदा पाटिल, मिरा गावण्डे,रमेश हारोडे, राकेश सोनी,योगेश बर्डे प्रकाश डेहरीया, गोलु राजपुत, राहूल कापसे,प्रवीण सोनी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के नेताओ ने पथ विक्रेताओ, राहगीरो के कार टेक्सी एवं बस में बैठे यात्रीयो को मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत मास्क भी वितरित कर उन्हे मास्क  सैनिटाइजर के उपयोग के साथ आपस में  दो की दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरीत किया। प्रेस नोट के माध्यम से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के आवाहन पर आज साम 7 बजे भी बगडोना छतरपुर चौक पर इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *