सारनी। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव के दर्शन श्रद्धालु अब रोज कर सकेंगे। नगरपालिका परिषद सारनी, बाबा मठारदेव समिति और लकी चैनल के प्रयास से यह संभव हो पाया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लकी चैनल द्वारा बाबा के श्रृंगार, आरती के लाइव दर्शन की शुरुआत की है। गुरुवार प्रातः 7 से 8:30 तक बाबा मठारदेव के श्रृंगार, अभिषेक का लाइव प्रसारण देख श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना नहीं रह। सभी श्रद्धालुओं ने इस कार्य के लिए खूब सराहा और कहा जो लोग तीन हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर में बाबा मठारदेव के दर्शन करने से रह जाते थे। वे लोग भी अब घर बैठे दर्शन कर सकेंगे। लकी चैनल के संचालक विजय रघुवंशी, अजय रघुवंशी ने बताया वर्षों से बाबा के लाइव प्रसारण के प्रयास किए जा रहे थे। इस महाशिवरात्रि से यह संभव हो पाया है। इस कार्य को सफल बनाने में मठारदेव समिति और नपा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया अब रोज सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक बाबा के लाइव दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *