सारनी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रैली में स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से उसे धक्का लगवाने के दुष्कृत्य को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए इसे महिलाओं का सरासर अपमान माना है। किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ इस प्रकार का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता और हमारे देश मे जहाँ मातृशक्ति को पूजा जाता है, इस प्रकार का व्यवहार महिलाओं के साथ किया जाना अत्यंत शर्मनाक है। हुड्डा की इस करतूत के विरोध में महिला मोर्चा ने जिले भर मे विरोघ धरना प्रदर्शन किए और हुड्डा और सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह ने  कहा की जहाँ एक तरफ पूरा विश्व और भारत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से धक्का लगवा रहे है। ऐसा अपमान भाजपा नहीं सहेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते आ रहे है । राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद एक महिला है उन्हें देश की सभी महिलाओं की रक्षा तथा सम्मान की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस तरह के कृत्यों को होने से रोकना चाहिए।
नारी को सिर्फ वस्तु समझना कांग्रेस की विकृत मानसिकता बन चुकी है। जबकि नारी का सम्मान करना भाजपा की संस्कृति और परम्परा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद ट्रेक्टर पर बैठकर महिलाओं से धक्का लगवाया, यह नारी का अपमान है। यह उनकी महिलाओं के प्रति ओछी और छोटी सोच साफ दिखाता है। महिलाओं का यह अपमान भाजपा सहन नही करेंगी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को इसके लिए महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *