• मुखयमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, हितग्राहियों को दिया योजनाओं का लाभ

सारनी। नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को देने के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सारनी में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना फेस-3 के तहत अंतर्गत डामरीकृत सड़कों का पेंच रिपेयर, रिनीवल कोट कार्य लागत 1.57 करोड का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा निकाय के पंचवर्षीय विकास के रोडमेप का विमोचन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
नगर पालिका कार्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे कन्या पूजन के साथ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती,  उपाध्यक्ष श्री भीमबहादुर थापा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष  श्री नागेंद्र  निगम,  नेता प्रतिपक्ष श्री संजय अग्रवाल, किशोर बरदे, पार्षद नेहरू बेले, सुनंदा पाटिल, रेवाशंकर मगरदे, मनोज वागद्रे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत  हुई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल व नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया गया। इससे पूर्व निकाय स्तर के कार्यक्रमों के तहत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती ने आजादी के 75 साल के आजादी अमृत महोत्सव का महत्व बताया। उन्होंने शहर में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रदेश के साथ-साथ सारनी क्षे़त्र स्वच्छता के मामले में अग्रणी है। श्री भारती ने कहा नागरिकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए सारनी क्षे़त्र में भी सतत विकास किया जाएगा। आगामी वर्षों की कार्ययोजना, निर्माण कार्य, स्वच्छता, पेयजल, अन्य नागरिक सुविधाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया गया। इसका नगर पालिका परिषद में सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद अतिथियों ने नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना फेस-3 के तहत अंतर्गत डामरीकृत सड़कों का पेंच रिपेयर, रिनीवल कोट कार्य लागत 1.57 करोड का भूमिपूजन किया। योजना के तहत पूरे शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों के कायाकल्प की योजना है। अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान नगर के पंचवर्षीय विकास कार्यों के रोडमैप का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर व अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विनायकराव बागड़े ने किया। कार्यक्रम में पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नपा के अधिकारी, कर्मचारीगण, आमनागरिक उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *