10वीं के बचे पेपरों की परीक्षा नहीं होंगी, 12वीं की 8 से 16 जून के बीच होगी; निजी स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकेंगे

Estimated read time 1 min read
  • कोरोना के कारण बनी विपरीत स्थितियों और लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री ने लिया गया फैसला
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- जो स्कूल पूरी फीस ले चुके हैं, वे अगली किस्तो में समायोजित करें

भोपाल. मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गए है, इस साल उनकी परीक्षा नहीं होंगी। कक्षा 10 के जो पेपर हो गए, उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। जो पेपर नहीं हुए हैं, उनके आगे अब पास लिखा जाएगा। वहीं, 12वीं क्लास के जो पेपर रह गए हैं, उनकी परीक्षा 8 से 16 जून के बीच होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

सीएम ने यह भी कहा- 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने से लॉकडाउन खत्म होने तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जाएगी। जो स्कूल पहली किस्त में अभिभावकों से पूरी फीस ले चुके हैं उसे अगली किस्तों में समायोजित कर कम किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours