हिंदू देवी-देवताओं, गौमाता के अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read
  • बालाजीपुरम में उत्पात मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बैतूल। देश के पांचवे धाम बालाजीपुरम में विशेष वर्ग द्वारा मचाए गए उत्पाद के बाद धीरे-धीरे अब यह मामला गरमाने लगा है। विभिन्न संगठनों द्वारा असामाजिक तत्व के विरोध में शिकायत दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि शांति प्रिय जिले की फिजाओं में अक्सर ऐसे असामाजिक तत्व जहर घोलने का काम करते हैं। हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे युवकों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई ऐसे कृत्य ना कर सके।संगठन के विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे ने बताया कि एक वर्ग विशेष के कुछ असामाजिक तत्व द्वारा हिंदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। विगत 27 सितंबर को हिंदुओं की आस्था केंद्र बालाजी मंदिर बैतूल बाजार के परिसर में शराब पीकर मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के आराध्य देवी-देवताओं के प्रति अभद्र, अपमानित करने वाली भाषा का उपयोग कर उत्पात मचाया। इसके अलावा गत रात्रि कॉलेज चौराहा पर देवी मंदिर में प्रतिमा को खंडित किया गया।

लगातार दिया जा रहा हिंदू विरोधी घटनाओं को अंजाम

श्री गावंडे ने बताया विगत माह में भी नगर के बीचो-बीच आजाद वार्ड से अवैध बूचड़खाना पकड़ाया था जिसमें हिंदू आस्था की प्रतीक गौ माता का वध कर मांस बेचने का कार्य किया जा रहा था। उक्त स्थान से 28 गोवंश जीवित अवस्था में तथा 90 नग मृत गोवंश की खाल जप्त की गई थी, इस कार्य में उपयोग की जाने वाली कटर मशीन , फ्रीजर, औजार, वाहन आदि सामग्री जब्त की गई।ज्ञात हो विगत एक माह के अंदर हिंदू विरोधी घटनाएं सिर्फ एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा ही घटित की गई है, इन हिन्दू द्रोही मानसिकता के , हिंदू समाज व उसके धर्म स्थलों, प्रतिमाओं को सरेआम अपमानित करना, खंडित करना इनकी जिहादी मानसिकता को बताता है। जिसके कारण हिंदू समाज आक्रोशित है ऐसे जिहादियों के खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिंदुवार अपनी मांग रखता है।

यह है प्रमुख मांग

ऐसे अपराधियों (जिहादियों ) के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका (एनएसएस) के तहत कार्रवाई की जाए, इन अपराधियों का कहीं राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ सम्बन्ध तो नहीं है इसकी सभी स्तरों पर जांच कर सार्वजनिक की जाए, तथा सम्बन्ध पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाए, आगामी हिन्दू त्योहारों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों की निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जाए, गोवध जैसे जघन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उनकी चल अचल संपत्ति को राजसात करने की कार्रवाई हो तथा ऐसे कार्य में लिप्त संपत्तियों को नष्ट की जाए, गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जप्त वाहन को राजसात किया जाए तथा जिले में संचालित बैल बाजारों को भी बंद किया जाए, गो तस्करी में लिप्त लोगो के नाम सार्वजानिक कर उचित करवाई की जाए, हिंदू समाज के मान बिंदु की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रतिबंध है, इन संपूर्ण घटनाओं से हिंदू समाज व्यथित ही नहीं आक्रोशित भी है भविष्य में नगर का सौहार्द न बिगड़े समाज आपकी कार्रवाइयों पर नजर बनाए हुए हैं, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चेतावनी देता है यदि तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े आंदोलन का निर्णय लेना पड़ेगा।–ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल–राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं एवं गौ माता का अपमान करने के विरोध में कृष्णकांत गावंडे प्रांत गोरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक , विभाग संगठन मंत्री महेश कर्ण, विभाग गौ रक्षा प्रमुख तरुण साहू, विभाग धर्माचार्य प्रमुख रुपेश यादव, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला संयोजक चंचल राजपूत, जिला सहसंयोजक दुर्गेश भारती, जिला विद्यार्थी प्रमुख रुचिर पंडाग्रे, जिला सह मंत्री विशाल भौरासे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मधु देवहारे, जिला गौ रक्षा प्रमुख राजू ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वैद्य, जिला धर्मयात्रा प्रमुख लोकेश तायवाडे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अभिषेक दबाडे, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख अंकित दाते, जिला सह विद्यार्थी प्रमुख अनिकेत ठाकुर, जिला धर्मप्रसार उपाध्यक्ष प्रयाग नावंगे, बाबा अंबुरे, वतन मिश्रा, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर सह मंत्री आकाश वर्मा, नगर सह संयोजक निशांत अमझरे, नगर बालोपासना प्रमुख श्याम नरवरे, रविंद्रसिंग राजपूत, ग्रामीण अध्यक्ष बबलू भूसुमकर, प्रखंड मंत्री धनराज बड़ोदे, अलकेश चावड़े सहमंत्री, चिचोली प्रखंड अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रखंड मंत्री भानु राठौर, शांतनु अधिकारी, दीपेश वागमारे, अमर सिंह, रवि दाते, रवि राज, नवीन, प्यारे, लालू कसारे, सतीश सोनारे, हितेश ठाकरे, दुर्गेश ठाकुर सहित लगभग 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours