हारी सीटों पर भाजपा की एक और सूची जल्द : नारायण, अर्चना, इमरती, सिद्धार्थ के टिकट तय, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का इंतजार

Estimated read time 1 min read
  • बैतूल से हेमंत खंडेलवाल नाम पर बनी सहमति

भोपाल। मध्यप्रदेश में हारी हुई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा जल्द जारी कर सकती है। ऐसी 61 सीटें बची हुई हैं। दूसरी सूची में आधे से ज्यादा नाम होंगे। दो दौर की चर्चा के बाद ग्वालियर दक्षिण से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस, बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, डबरा से इमरती देवी और दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ के नामों पर सहमति बन गई है।

ग्वालियर पूर्व से देवेंद्र प्रताप तोमर (केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे) और समीक्षा गुप्ता के नामों पर चर्चा चल रही है। सहमति नहीं बनी तो तीसरा नाम भी आ सकता है। मुरैना सीट से रघुराज कंसाना, करैरा से जसमंत जाटव छितरी व दिमनी से गिर्राज दंडोतिया के नामों पर असमंजस है। सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमा सहमत हुआ तो इनके नाम बदले भी जा सकते हैं।

जबलपुर पश्चिम में अभिलाष पांडे व प्रभात साहू में से एक नाम हो सकता है। जबलपुर उत्तर में पूर्व मंत्री शरद जैन ने बेटे रोहित का टिकट मांगा है। यहां धीरज पटेरिया का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी सीट पर मंगल सिंह और गंगाबाई उइके (पूर्व विधायक स्व. सज्जन सिंह उइके की पत्नी ) का नाम है। छिंदवाड़ा सीट पर जिलाध्यक्ष बंटी साहू का नाम है।

इन सीटों की होनी है घोषणा

श्योपुरश्योपुर व विजयपुर
मुरैनामुरैना व दिमनी
भिंडलहार
ग्वालियरग्वालियर पूर्व, दक्षिण, भितरवार, डबरा (अजा)
दतियासेवढ़ा
शिवपुरीकरेरा (अजा)
गुनाराघोगढ़
सागरदेवरी
छतरपुरराजनगर
दमोहदमोह
सतनासतना, मैहर, रैगांव (अजा)
सीधीसिंहावल
अनूपपुरकोतमा
जबलपुरजबलपुर उत्तर व पश्चिम
डिंडोरीडिंडोरी (अजजा)
मंडलानिवास (अजजा)
सिवनीलखनादौन (अजजा)
नरसिंहपुरतेंदूखेड़ा व गाडरवारा
बालाघाटकटंगी
छिंदवाड़ाजुन्नारदेव (अजजा), अमरवाड़ा (अजजा), चौरई, छिंदवाड़ा व परासिया (अजा)
बैतूलबैतूल व घोड़ाडोंगरी (अजजा)
रायसेनउदयपुरा
विदिशाविदिशा
भोपालदक्षिण-पश्चिम
राजगढ़ब्यावरा, खिलचीपुर व राजगढ़
आगरआगर (अजा)
शाजापुरशाजापुर व कालापीपल
बुरहानपुरबुरहानपुर
खरगौनभीकनगांव (अजजा), खरगौन व भगवानपुरा (अजजा)
बड़वानीसेंधवा (अजजा), राजपुर (अजजा) व पानसेमल (अजजा)
झाबुआथांदला (अजजा)
धारसरदारपुर (अजजा), गंधवानी व मनावर (अजजा)
इंदौरदेपालपुर व इंदौर-एक
उज्जैननागदा व बड़नगर
रतलामसैलाना (अजजा) व आलोट (अजा)

भोपाल दक्षिण-पश्चिम, विदिशा व उदयपुरा पर चर्चा जारी

भोपाल दक्षिण-पश्चिम, विदिशा व रायसेन की उदयपुरा सीट को लेकर एक दौर की चर्चा बाकी है। भोपाल दक्षिण-पश्चिम में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता बड़े दावेदार हैं। पार्टी नए चेहरे की संभावना भी टटोल रही है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की सीट को भी हारी हुई में रखा गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो त्रिपाठी के नाम पर अभी आमराय नहीं बनी है। दिल्ली स्तर से निर्णय होगा। सीधी की सिंहावल सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के सामने भाजपा सांसद रीति पाठक को ला सकती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours