हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को किया अन्नदान

Estimated read time 1 min read

सारनी। लॉक डाउन के दौरान लगातार क्षेत्र के समाजसेवी एवं सामाजिक संगठन, प्रशासन के द्वारा जरूरतमंदो को सहायता पहुँचाई जा रही हैं। इसी क्रम में सारनी क्षेत्र के मुकेश (बाबू) सिंह ने लॉक डाउन के 18वें दिन हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कोठीबुल्ला, हीरापल्ला, नादियाघाट ग्राम में अन्नदान किया। समाजसेवी युवा मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि उनके माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंदो को चावल, दाल, आटा, साबुन, बिस्किट, शैंपू, नमक, पैकेट वितरित किए। समाजसेवी मुकेश ने बताया कि बाबू सिंह फ्रेंड्स क्लब के तत्वाधान में कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन में कोठीबुल्ला, हीरा पल्ला, नांदिया घाट गांव से जाकर अलग-अलग स्थानों पर जो लोग ठेकेदारो के पास काम करने जाते थे, वह सभी लोग आज काम धंधे पर लॉक डाउन के चलते काम पर नहीं जा पा रहे। जिसपर मुझे उन्होंने मुझे फोन किया मैं तुरंत उनके पास गया उन सभी को गरीबों को अन्नदान किया। वही समाजसेवी मुकेश ने कहा कि उनके इस अभियान में कोई भी व्यक्ति अगर मदद करना चाहता हो तो वो उन्हें सम्पर्क कर सकते हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours