हजरत इमाम हुसैन की याद में निकले ताजिये

Estimated read time 0 min read
  • करबला में होंगे विसर्जित
  • कॅरोना गाइड लाइन की वजह से नही निकले अखाड़े

सारनी। हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिये निकाले गये। शुक्रवार को सुपर एफ कालोनी से दो ताजिये निकलने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए नए बस स्टेंड इमामबाड़ा पँहुचे। जगह जगह पर शरबत एवं खीचड़ा बांटा गया। इस मौके पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने सभी लोगो को कॅरोना गाइड लाइन का पालन एवं भीड़ भाड़ नही लगाने की हिदायत दी। अंजुमन कमेटी के सचिव अब्दुल रहमान खान ने बताया कि हजरत  इमाम हुसैन की शहादत के बाद इस्लाम का बोलबाला हुआ है। इमाम हुसैन की याद में दो दिन उपवास रखते हैं। गरीबो एवं यतीमो को खाना खिलाना तथा प्यासों को पानी शरबत पिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की याद में ताजिये बनाये जाते हैं। इस बार कॅरोना के चलते मोहर्रम पर अखाड़े एवं अन्य कार्यक्रमों को रदद् किया है। देर शाम को ताजिये को करबला ले जाकर विसर्जित किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours