बैतूल। शनिवार को बैतूल सांसद डीडी उइके ने बैतूल निवासियों को बड़ी सौगात दी जिसमे सोनाघाटी बैतूल से बैतूल बाजार होकर मिलानपुर फोरलेन तक जाने वाली 12.5 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कार्य, हमलापुर-मलकापुर-बरसाली मार्ग का मजबूती कार्य लंबाई 6 किमी लागत 720.00 लाख रू., ग्राम बरसाली में छुटे हुए भाग का निर्माण कार्य लंबाई 0.40 किमी लागत 99.78 लाख रू., ग्राम खंडारा में नाली निर्माण कार्य लंबाई 0.25 किमी लागत 13.98 लाख रू. एवं दनोरा से बडोरा मार्ग का मजबूतीकरण कार्य लंबाई 0.40 किमी लागत 65.08 लाख रू. का भूमिपूजन किया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बडोरा पर भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद द्वारा किया गया। इन सड़को से निर्माण से आसपास के इलाकों के नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसी मार्ग से रोजाना इन इलाकों से जिला मुख्यालय अपने अपने कार्यों के लिए पंहुचते है साथ ही किसान भी कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर जाते है।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जनपद अध्यक्ष ईमला बाई जावलकर, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, बैतूल बाजार नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती संजय वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड़, जिला महामंत्री सुधाकर पवार, मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, सुनील पवार, जिला पंचायत सदस्य जगन उइके, इंद्रपाल पुडे, भोला खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि अनूप वर्मा, पार्षद बीजेश पटेल, पार्षद मुन्ना पवार, पार्षद सुनीता कपिल पांडिया, पार्षद विजय पानकर, आशीष राठौर, अजय पवार, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सड़क निर्माण कार्य का सांसद ने किया भूमिपूजन
+ There are no comments
Add yours