स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों के प्रतिभाओ को निखारने का उचित मंच – पी के चौधरी

Estimated read time 1 min read
  • प्रतियोगिता की भव्यता आयोजन समिति अथक प्रयास और परिश्रम को दर्शाती है – अभय राम चौधरी

सारनी। स्व. विजय कुमार खण्डेलवाल की स्मृति में जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एवं वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतीयोगीता का  भव्य शुभारंभ पाथाखेड़ा के फुटबाल ग्राउण्ड मे हुआ।आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिहं,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम के बताया की आज के शुभांरभ मे मुख्य अतिथी डब्लू सी एल के मुख्य मंहाप्रबधंक  पी.के चौधरी, नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, एसडीओपी अभय राम चौधरी,नायाब तहसिलदार विरेन्द्र उइके,सारनी थाना प्रभारी महेन्द्र सिह चौहान,एमपीजीसीएल के दूष्यन्त सिहतोमर,वेकोली के श्रमिक यूनियनों के नेता प्रकाश राव ,भरत सिह,विजेन्द्र सिंह,अशोक नामदेव, अशोक मालवीय,अम्रत लाल रघुंवशी, महेश दत्त मालवीय,बासुदेव साकरे,कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, भाजपा नेता पी जे शर्मा,श्याम मदान,दशरथ सिंह जाट, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, मोहन मोरे, अनिल बतरा, व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू बतरा, रमेश हारोडे,विनम मालवीय,सायरा बानो,मनीष मिसर, के आतीथ्य मे सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने कहा की आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों की माग पर इस ग्राउंड में सांस्कृतिक मंच एवं दर्शकों के बैठने के लिए सीडीयो का निर्माण किया गया है। आयोजन समीती के द्वारा हाई मास्क लाइट की माग की जा रही है जिसे भी जल्द पुरा किया जएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेकोली महा प्रबघंक पी के. चौधरी ने कहा की आयोजन समीती इतने बड़े आयोजन के लिए बधाई की पात्र है क्षेत्र में कई प्रतीयोगिता का आयोजन होता है पर ये प्रतीयोगीता का स्तर सब से उपर है।कार्यक्रम को श्रमिक नेता प्रकाश रॉव एंव अशोक नामदेव भरत सिह ने भी संबोधित किया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे आयोजक समीती के संरक्षक रंजीत सिंह ने कहा की लगातर 11 वर्षों से स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल जी की स्मृति मे प्रतीयोगीता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 64 टीमे हिस्सा लेती है लगभग 1500 खिलाड़ी प्रतियोगिता मे अपने खेल  का प्रदर्शन करते है प्रथम पुरूस्कार एक लाख रूपये और द्वीतीय पुरूस्कार 51 हजार रुपये। नगद के साथ मेन ओफ दी सीरीज,मेन ऑफ द मैच के साथ कई आकर्षक पुरूस्कार दीया जाता है इस प्रतियोगिता में कई राष्टीय स्तर के खिलाडीयो के साथ स्थानीय खिलाडीयो के खेलने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में नगर पालीका सारनी पुलिस प्रशासन डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथ नगर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जनप्रतिनिधियों के साथ खेल प्रमीयो और आम जनो का सहयोग प्राप्त होता है सभी के सहयोग से प्रतियोगिता का संचालन होता है वेकोली के प्रतिष्ठीत अम्पायर किशोर डेहरिया योगेश पंराजपे खुशीलाल पवार अजय प्रजापति एवं पार्षद बन्धुओ का विशेष सहयोग प्राप्त होता है । इस अवसर पर किशोर मोहबे, श्याम मदान,अनील बतरा, अमीत सप्रा,किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे,प्रमोद सिंह, सुनील सिंह,  सुनील सरियाम,गणेश महस्की, विक्की सिंह, बाबू सिह,योगेश बर्डे, देवेन्द्र वामनकर, राजा गोहे,अमीत अग्रवाल, आदित्य भारती,जगदीश पवार, संदीप झपाटे,महेन्द्र पवार,नरेन्द्र उगड़े,मुकेश यादव,अजय साकरे, मनोज वाग्रदे, दीपक पटेल एवं अन्य अतिथी उपस्थित थे ।

आयोजन समीती ने दर्शक दीर्घा में बाटे मास्क
कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए भारतीय मजदूर संघ के सुनील सरियाम द्वारा दर्शक दीर्घा मास्क बाटे और सोशल डिस्टेंसइन का पालन करने का अनुरोध कीया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा में जीता
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा एवं चौरे कंप्यूटर बगड़ोना  के बीच खेला गया।जिसमें क्लासिक गोल्ड बगड़ोना ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चौरे कंप्यूटर बगड़ोना ने 12 ओवर में 75 रन बनाए। क्लासिक गोल्ड  75 रन का पिछा  करते हुए 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करके मैच 7 विकेट से जीत हासिल किया।  मैंने आफ द मैच क्लासिक गोल्ड के गुड्डू रहे जिन्होंने 22 गेंद पर 63 रन की धुआंधार पारी खेली।जिसने 5 चौके और 5 छक्के लगाये। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours