- नपा अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधी व जनप्रतिनिधियो ने प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया
सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में प्लास्टिक बॉल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक कप का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिह, जी पी सिंह , पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद पप्पू मानकर, गणेश मस्की, योगेश बर्डे, गणेश पाल के करकमलों से शुभारंभ हुआ। जिसमे पहला मैच क्लासिक गोल्ड और गुल्लू 7 के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए “गुल्लू 7 इलेवन 7 ओवर में 79 रन बनाए जवाब में क्लासिक गोल्ड ने 6 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया जिसमे कप्तान निलेश ने शानदार 38 रन और 1 विकेट लेके मैन ऑफ द मैच बने। जबकि दूसरे मैच में आरटीएच जूनियर और गुल्लू जूनियर के बीच खेला गया जिसमे गुल्लू 7 इलेवन ने जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच जिगर बने जिन्होंने 3 विकेट लिए।
+ There are no comments
Add yours