स्वाधार ग्रह का जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

सारनी। ग्राम भारती परिवार परामर्श केन्द्र व स्वाधार गृह का महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। ज्ञात हो कि संस्था ग्राम भारती महिला मंडल का हमेशा से ही उद्देश्य रहा कि क्षेत्र की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा सके और छोटी-छोटी सी बातों के निराकरण जो सामान्य चर्चा से हो सकता हैं। उलझ कर कोर्ट कचहरी तक पहुच जाता हैं, और फिजूल का खर्च एवं समय बचाने का उद्देश्य होता हैं। जिसके लिए संस्था द्वारा निःशुल्क परामर्श केन्द्र संचालन किया जाता है। वही स्वाधार ग्रह का समय-समय पर राज्य और जिले की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर संस्था को व्यापक दिशा निर्देश प्रदान किए जाते हैं। उन्ही दिशा निर्देशों को आधार पर सशक्त परामर्श केन्द्र का संचालन किया जाता हैं। इसी तारतम्य में संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र जिसका संचालन राज्य समाज कल्याण बोर्ड भोपाल द्वारा अनुदानित महिला एवं बाल विकास बैतूल से जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल विश्नोई द्वारा दिनांक 26 जून को औपचारिक संयुक्त रूप से परामर्श केन्द्र व स्वाधार गृह का निरीक्षण किया गया। संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया कि परामर्श केन्द्र के काउन्सलर हितकला विजयवार, देवेन्द्र पंवार द्वारा प्रकरणों की कांउसलिंग कर प्रकरणों की सुलह की जाती हैं। सुलह के बाद फॉलोअप लिया जाता हैं। स्वाधार गृह निरीक्षण दौरान 18 महिलाएँ एवं 7 बच्चे निवासरत हैं स्वाधार गृह निवासरत महिलाओं व बच्चों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जा रहा हैं संस्था में रहन-सहन व स्वच्छता उत्तम पाई गई। स्वाधार गृह में यूनियन बैंक बगडोना द्वारा वाटर कूलर डोनेट किया गया कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा देखकर प्रसन्नता जाहिर की गई। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए, संस्था के कार्यो की बेहद प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि ऐसी संस्थाएं हर जगह उपलब्ध हो तो समाज के लिए अनुकरणीय होता अतः ग्राम भारती महिला मंडल को बधाई दी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours