स्टार इलेवन मुलताई, अकैडमी बैतूल को हराकर सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल पहुंची सुपर 8 मैं

Estimated read time 1 min read
  • सुपर 8 मे फाइटर क्रिकेट क्लब परासिया, आर एस सलैया, आर्दश आमला, शिवा इलेवन, सम्राट क्लब बैतूल पहुंची

सारनी।  स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल जी स्मृति राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के चौदवे दिन 3  मैच खेले गए। पहला मैच स्टार इलेवन महेतपूर मुलताई एवं सिंसियर क्लब इटारसी के बीच खेला गया सिंसियर क्लब इटारसी ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार इलेवन महेतपूर मुलताई ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाएं। 150 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंसियर क्लब इटारसी ने 10 ओवर के चलते ऑल आउट होकर  94 रन ही बना पाई और यह मैच 56 रनों से हार गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित उइके जिन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट एवं बल्लेबाजी में 32 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने I दूसरा मैच सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल एवं अकैडमी बैतूल के बीच खेला गया सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी अकैडमी बैतूल ने निर्धारित 8 ओवर के चलते ऑल आउट होकर 64 रन बनाएं 65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकुश जिन्होंने मात्र 5 गेंद पर 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का तीसरा मैच स्टार इलेवन महेतपूर मुलताई एवं सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल के बीच खेला गया मुलताई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी सम्राट क्रिकेट क्लब बैतूल में निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 87 रन बनाएं 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन महेतपूर मुलताई ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई और यह मैच 7 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच विकी जिन्होंने बल्लेबाजी से 27 रन एवं गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने।  आज के मैन आफ द मैच पुरुस्कार वितरण नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार , गीतेश चौधरी, राहुल सतीजा, चेतन पवार, विजय यादव, नरेश लोखंडे, देवमन लाल डेहरिया, मोहम्मद ताहिर, ओम प्रकाश सिंह, बंडु माकोड़े, जगदीश पवार, भीम बहादुर थापा, विनय मदने, रंजीत सिह, जीपी सिह, मिन्टू बोरा, गोलू राजपूत, सुधीर यादव, अमर सिंह राजपूत , मुकेश यादव, योगेश बर्डे, दिलीप विश्वकर्मा, अमित अग्रवाल, संजीत चौधरी, हेमंत साहू ने पुरुस्कार दिये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours