स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, स्कूली छात्रों को वितरण की पाठयक्रम सामग्री

Estimated read time 0 min read

चिचोली. तहसील पत्रकार संघ चिचोली के सदस्य पत्रकार प्रवीण आर्य के जन्मदिन के अवसर पर दिन शनिवार को नगर के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रिंट मीडिया के साथियों ने नगर के प्राथमिक शाला सडकपुरा प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर जन्मदिन मनाया.
तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुधीर जायसवाल के नेतृत्व एवं संगठन के साथियों की मौजूदगी में मनायें गये जन्मदिन के अवसर पर नगर के प्राथमिक शाला सडकपुरा के प्रांगण मे लक्ष्मीतरू के पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम करते हुए चिचोली तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुधीर जैसवाल ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति एवं मानव जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है।मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे है।प्राचीन काल से एक वृक्ष,सौ वृक्ष के समान कहा जाता रहा है,यदि हम चाहते है कि हमारी यह धरती हरी भरी रहें और भविष्य में प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वथ्य बना रहे तो हमें पेड़ पौधों की रक्षा तथा पौधरोपण करना अत्यंत आवश्यक है.

पौधरोपण कार्यक्रम में इनकी रहीं मौजूदगी

इस अवसर पर तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष सुधीर जैसवाल,सचिव विनय आर्य,वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र दुबे,शंकरराव चड़ोकार,शेख पप्पु अमनसिंह कुशवाह,किशोर पाल,प्रवीण आर्य,सुरेन्द्र बावने,मनोज सातनकर,हेमराज उइके की उपस्थिति रहीं.

More From Author

+ There are no comments

Add yours