- कोविड पीडितो के संकट मोचन बने: भीम बाहदुर थापा



सारनी। भारतीय जनता पाट्री द्वारा सेवा ही सर्मपण अभियान-2 के सारणी मंडल के प्रभारी नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा इन दिनो कोरोना पीडिंतों के लिए संकट मोचन बने हुए हैं वैसे तो भीम बहादुर थापा सेवा कार्यो में हमेशा ही अग्रणी रहते है उनका स्वाभाविक आचरण भी सेवा भाव के लिए ही पहचाना जाता है। इसलिए वे सारणी भाजपा के अपराजेय योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं ओर हमेशा ही थापा जी को भाजपा संगठन द्वारा जो भी जवाबदारी दी जाती है वह उसे पूरी निष्ठा,कर्तव्य और ईमानदारी के साथ सफल करते हैं इसी निष्ठा और कर्मठता के कारण उन्हें नगरपालिका उपाध्यक्ष के साथ भाजपा के कई महत्वपूर्ण अभियान के प्रभारी भी बनाया जा चुका है। अभी भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान के साथ अब सेवा ही संगठन अभियान -2 के मंडल प्रभारी भी है। भीम बहादूर थापा अपने इसी सेवाभाव के जज्बे से नगरी क्षेत्र सारणी पथाखेड़ा शोभापूर में आम जन-मानस को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने से लेकर कोविड-19 से पीडितो को हॉस्पिटलों में बेड,ऑक्सीजन बेड,वेंटिलेटर दिलाने के कार्य में लगे हुए है साथ ही भीम बहादुर थापा कोविड-19 मरीजों को कोविड नियमो का पालन कर होम कंटेनमेंट जोन मे ऑक्सीजन,दवाइयां एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के कार्य में लगे हुए हैं। और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ घर-घर जाकर लोगो स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कोविड टिकाकरण के लिए प्रेरीत कर है थापा की यह सेवा भावना निश्चित रुप से इस महामारी में प्रशंसनीय है।
+ There are no comments
Add yours