सुशासन दिवस पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साक्षी बने सैकडो किसान

Estimated read time 1 min read
  • अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को सुना सैकड़ो किसानों ने
  • मोदी देश के किसानों के लिए मसीहा है -रामजीलाल उइके

घोड़ाडोंगरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा नेताओं ने खासी तैयारी की थी जिससे कार्यक्रम में सैकड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साक्षी बने। ज्ञात हो शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देशभर के 9 करोड़ किसानों के खाते में एक क्लिक से 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जिसे देश भर में अलग अलग स्थानों में लाइव प्रसारित किया गया इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय में राठौर मैरिज लॉन में चोपना ,जुवाड़ी, पाढर,रानीपुर,कान्हावाड़ी, बासपुर के सैकड़ों किसानो ने लाइव प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान को लाइव सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल जी को याद कर किसान सम्मान निधि और किसान बिल के बारे में बताया तथा विपक्ष पर आरोप लगाते हुए राजनीतिक रोटी सेकने के आरोप लगाते हुए किसान भाइयों को बरगलाने का आरोप लगाया तथा किसानों से अपील कर पूरा भरोसा दिलाया कि सरकार ने किसान बिल जो लागू किया है वो किसान हितैषी बिल है जिससे आगामी दिनों में खेती फायदा का धंधा बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के पूर्व स्थानीय स्तर में भी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जहाँ भारत माता और अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,पूर्व विधायक गीता उइके,तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, सीईओ दानिश खान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा,मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो,जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके , राजेन्द्र मालविय,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहन मोरे,पाढर मण्डल अध्यक्ष राजेश परते,सारनी नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,सारनी भाजपा मंड़ल महामंत्री प्रकाश शिवहरे,किशोर बरदे,ने पूजन कर नमन किया एवम उपस्तिथि किसानों को सम्बोधित किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने उपस्थित किसानों से अपील की उन्होंने किसानों से कहा कि प्रधानमंत्री हर वर्ष 54 हजार करोड़ किसानों के खाते में डाल रहे है और किसान के फायदे के लिए लगातार उनके हित मे फैसले ले रहे है लेकिन उनके फैसले से कुछ बिचलियो को काफी तकलीफ हो रही है जिनके साथ विपक्षी नेता मिल कर राजनीति रोटी सेकने के चक्कर मे किसान बिल का विरोध कर रहे है उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील कर कहा कि हम यहाँ से जाकर पूरे क्षेत्र में बताए कि किस तरह प्रधानमंत्री जी,और मुख्यमंत्री किसान के लिए मसीहा बन उनके कल्याण के लिए फैसले ले रहे जिससे खेती फायदे का धंधा बनने की और अग्रसर हो रही है। शुक्रवार हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,गेलेंद्र राठौर,प्रशांत गावंडे, किशोर बर्ड,भीमु थापा, प्रकाश शिवहरे,विनय मदने,आशीष वागद्रे,देवी प्रसाद जायसवाल,राकेश अरोरा,गोविंदा अग्रवाल,कमलेश परते,नायाब तहसीलदार वीरेंद्र उइके,पंकज नागवंशी,आशीष यादव,मनीष राठौर,महेश पटेल,पत्रकार विनोद पातरिया,विशाल घोड़की,सचिन अग्रवाल, सहित बढ़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री काकू जतिन आहूजा द्वारा किया गया एवम आभार पूर्व विधायक मंगल सिंग द्वारा किया गया |

More From Author

+ There are no comments

Add yours