सुरक्षा अधिकारी भार्गव को मिला प्रशंसा पत्र

सारनी। स्वंतत्रता दिवस के मौक़े पर पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी राकेश भार्गव को चीफ इंजीनियर हेमन्त संकुले ने प्लांट के कीमती सामान की सुरक्षा एवं चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया है। मंडल सूत्रों ने कहा कि पावर प्लांट में कीमती पार्ट्स को चोरी होने से बचाने एवं चोरियों पर अंकुश लगाने में सुरक्षा अधिकारी राकेश भार्गव ने सराहनीय कार्य किया है। प्लांट के चीफ इंजीनियर श्री संकुले ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रंशसा पत्र दिया है। सुरक्षा अधिकारी को प्रशंसा पत्र मिलने पर प्लांट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours