साहू समाज ने किया वन भोज का आयोजन छोटा मठारदेव मंदिर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Estimated read time 0 min read
  • मिलन समारोह से समाज में एकजुटता आती है : लखन साहू

सारनी। साहू समाज सारनी का वार्षिक मिलन समारोह एवं पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन छोटे मठारदेव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें समाज के सभी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। सारनी साहू समाज का मिलन समारोह एवं पिकनिक लगातार 40 वर्षों से आयोजित की जा रही है।जिसमें समाज के सभी परिवार उपस्थित होते हैं।साथ ही समाज के मिलन समारोह के रूप में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को आयोजित की जाती है। मिलन समारोह के अवसर पर सभी सदस्य एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं,एवं एक दूसरे का हालचाल भी पूछते हैं।साहू समाज सारनी के अध्यक्ष लखन साहू ने बताया कि मिलन समारोह एवं पिकनिक आयोजित की जाती है। जो कि निरंतर 40 वर्षों से आयोजित की जा रही है।जिससे सभी सदस्यों में अपने समाज के प्रति आत्मीयता बनी रहती है और एकजुटता रहतीं हैं इस अवसर पर साहू समाज के सभी लोगों के माध्यम से यह प्रयास किया जाता है कि समाज में जो कमजोर व्यक्ति है उसे एक साथ मिलकर सहयोग किया जाए ताकि वह समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें उन्होंने बताया कि साथ ही युवक ,युवती को बेहतर शिक्षा दी जा सके इसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है। पिकनिक आयोजन में साहू समाज के अध्यक्ष लखन साहू ,पूनम चंद साहू, प्रेमलाल साहू ,रामदास साहू, रूपलाल साहू,देवमन साहू,भागचंद साहू, मुन्ना साहू पलेवार, हरिराम साहू,रिजूपाल साहू कन्हैया साहू, शंकर साहू,आशीष साहू , मोनू साहू, घनश्याम साहू , शिवशंकर साहू, नवनीत साहू, संतोष साहू सहित समाज की मातृशक्ति, बच्चे ,बुजुर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours