सारनी क्षेत्र के व्यापारियों ने संपूर्ण दुकानों को खोलने की अनुमति को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read
  • व्यापारी को कलेक्टर ने बैठक के बाद दुकानें खोलने का दिया आश्वासन

सारनी। विगत दो वर्षों से कोविड वैश्विक महामारी के कारण देश पूर्ण रूप से लॉकडाउन की प्रक्रिया में रहा है जिसका खामियाजा छोटे व्यापारियों एवं फूटकर व्यापारियों को उठाना पड़ा है। शासन व प्रशासन के कोविड के दिशानिदेशों का पालन में किया गया है। वर्तमान में हमारा सारनी क्षेत्र जो की पूर्ण रूप से रोजगार के क्षेत्र में बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और इस लॉकडाउन में जो किराये की दुकान है, बिजली बिल, टेक्स, जीएस.टी का भुगतान बड़ते जा रहा है। व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ते जा रहा है। जो अनलॉक होने के बाद भी काफी समय लगेगा इस आर्थिक संकट से उभरने के लिये। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में जिस प्रकार से संक्रमण की दर शून्य है। जनता और व्यापारियो के जागरूकता के कारण। यदि व्यापारियों की मांग पर आप समय अवधी निर्धारित करते हुये व्यापारियों को प्रतिष्ठान खोलने की अनुमती देते है तो हम सभी व्यापारी शासन प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के नियमों का पूर्णतः पालन हो यह सुनिश्चित करेंगे। सारनी से व्यापारी के प्रतिमंडल में शब्बीर बेदी, राजकुमार नागले, अशोक पचोरिया, सहित स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours