सारणी में नई यूनिट की है अपार संभावनाएं- विधायक डॉक्टर पंडाग्रे

Estimated read time 0 min read

सारनी। सारनी क्षेत्र से एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे से मुलाकात कर सारणी में प्रस्तावित 660 मेगावाट की नई यूनिट लगाने की मांग की प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि सारणी  में नई यूनिट लगाने के लिए पर्याप्त संसाधन जैसे सबसे महत्वपूर्ण प्रबंधन की स्वयं की जमीन, स्वयं का जलाशय, स्वयं का रेलवे ट्रैक, राखल डैम के लिए पर्याप्त जमीन होने के बावजूद भी सारणी में नया प्लांट ना लगना सारणी को नजरअंदाज करने जैसा है खंडवा में जहां नई यूनिट लगाने के लिए कोई भी संसाधन नहीं थे वहां नई यूनिट लगाई गई और परिस्थितियां यह है कि खंडवा में बनने वाली बिजली की प्रति यूनिट की कास्ट सारणी में बनने वाली प्रति यूनिट की कास्ट से ज्यादा है हमारे यहां सस्ती बिजली बन रही है तो हमारे यहां पहले नई यूनिट लगना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में सतपुड़ा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष विशाल बत्रा और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि सारणी में सस्ती बिजली बनने के बावजूद भी सारणी में नई यूनिट का ना लगना न्याय संगत नहीं है पूरे प्रदेश मैं ऊर्जा नगरी के नाम से प्रसिद्ध सारणी में नया प्लांट लगे तो पूरे बैतूल जिले में इसका प्रभाव पड़ेगा और जिले वासियों को रोजगार भी मिलेगा।

ठेकेदार संघ के केशव निगम किशोर चौहान अजय श्रीवास्तव और महेश चौहान ने विधायक को अवगत कराया कि सारणी प्लांट में रिनोवेशन के लिए राशि आवंटित नहीं की गई परंतु बिरसिंहपुर मे रिनोवेशन  के लिए लगभग 200 करोड रुपए शासन द्वारा आवंटित किए गए यह भी सारणी के साथ भेदभाव जैसा है। विधायक पंडाग्रे ने प्रतिनिधियों की बातें सुनने के पश्चात उनके द्वारा नए प्लांट के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं उससे सभी को अवगत कराया उन्होंने कहा कि सारणी का वैभव बना रहे इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा उन्होंने कहा सारणी में नई यूनिट लगने की अपार संभावनाएं हैं और मेरे द्वारा सारणी में प्लांट लगे इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है वह प्रोजेक्ट प्रतिनिधियों को दिखाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि अब प्रोजेक्ट में जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर नई यूनिट लगाने के लिए अपना पक्ष रखूंगा मुझे  विश्वास है कि सारणी में यूनिट लगे इसके लिए जल्दी सार्थक परिणाम दिखने लगेंगे प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर उन्होंने कहा मैं जल्दी मुख्यमंत्री से आप सभी की भेंट करवा दूंगा।

प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष जगदीश आहूजा , ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिनिधि आलोक मिश्रा, बजरंग दल के प्रतिनिधि विजय पलक  वतन मिश्रा दिलीप प्रसाद,, यादव महासभा के प्रदेश सचिव रामरतन यादव, अनुकंपा नियुक्ति संगठन के मोनू कनाथे और उमेश विश्वकर्मा एवं व्यापारी संघ सारणी के शब्बीर बेदी अशोक मालवीय विलास लोणारे प्रमोद विजय वार सहित सारणी नगरवासी मौजूद रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours