सारणी – बिजली विभाग वितरण केन्द्र सारणी के कर्मचारियों की लगातार गलत मीटर रीडिंग की लापरवाही से उपभोक्ता के परिजनों को मिल रही मानसिक प्रताड़ना

Estimated read time 0 min read

सारनी। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी के पास सारणी के विद्युत वितरण विभाग की उपभोक्ता मीराबाई तायवाड़े के परिवार के सदस्य जो कि जी  टाइप सारणी निवासी हैं उन के द्वारा उन्होंने वर्ष 2020 के समस्त मासिक बिजली के बिलों को सारणी में पार्टी कार्यालय में लाकर अपनी आप बीती सुनाई की किस तरह से मानसिक प्रताड़ना के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई उस विषय से आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी को मृतक के पति ने अवगत कराया उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के नवंबर माह तक उन्हें लगातार जो भी बिजली का बिल आता था ₹100 ₹200 ₹300 जो भी विद्युत वितरण विभाग के द्वारा दिया जाता था उनके मकान में लगे हुए उपकरणों के अनुसार जिसके आधार पर उन्होंने विद्युत कनेक्शन लिया था वर्ष 2020 के दिसंबर माह में विद्युत वितरण भाग सारणी के द्वारा बिजली के पोल पर लगे मीटर को निकालकर मेरे घर पर लाकर नवंबर दिसंबर माह का 12 सौ यूनिट का बिजली का बिल तकरीबन ₹11000 थमा दिया गया जिसके कारण मेरी पत्नी का स्वास्थ खराब हो गया और मानसिक रूप से हमारा पूरा परिवार तनावग्रस्त चल रहा था मार्च माह में मेरी पत्नी की लगातार स्वास्थ्य अस्वस्थ होने के कारण मौत हो गई विद्युत वितरण विभाग की लापरवाही जो उन्होंने समय पर पोल पर लगे मीटर की रीडिंग अंकित नहीं कि जिसका खामियाजा उनके परिजनों को भुगतना पड़ा उनकी लापरवाही के कारण पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने विद्युत वितरण विभाग सारणी के जे ई प्रमोद वरकड़े से इस गंभीर विषय से अवगत कराया और कहा कि अगर जिम्मेदार कर्मचारियों पर उनकी लापरवाही के कारण समय समय पर उचित मीटर रीडिंग नहीं लेने के कारण जो घटना उपभोक्ता के परिवार के साथ घटित हुई है उन दोषी विद्युत मीटर रीडिंग अंकित करने वाले कर्मचारियों पर अगर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है और संबंधित उपभोक्ता का बिजली का बिल नियमानुसार माफ नहीं किया जाता है तो विवश होकर आम आदमी पार्टी को संबंधित उपभोक्ता के परिवार के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में उपस्थित होने पर विवश होना पड़ेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours