सामूहिक रूप से विराजमान होंगे गणपति कोरोना गाइड लाइन का करना होगा पालन

Estimated read time 0 min read
  • आगामी त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न

चिचोली। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव को लेकर पुलिस थाना चिचोली सभा  हाल में नगर के गणमान्य नागरिक व सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। देश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उत्सव के दौरान विभिन्न एहतियात बरतने के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। जिसमें गणेश मूर्ति अधिक ऊंची ना हो जिससे मूर्ति विसर्जन करने में कठिनाई ना हो, पंडाल का साइज 30 बाई 45 फीट हो व पंडाल में सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर, मास्क का उपयोग किया जावे। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का जुलूस न निकाले व समिति के 5 सदस्य ही मूर्ति का विसर्जन करे। बैठक में थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाह, जनपद उपाध्यक्ष नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष संजू आवलेकर , शंकर राव चढ़ोकार, जीवन पानकर ,मोटू यादव ,अमन कुशवाहा, प्रवीण आर्य, सुदेश माचीवार, अंकित आर्य व गणेश उत्सव समिति के सदस्यों की संख्या बैठक में नगण्य थी ।जहाँ थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने कहा कि नगर की सभी समिति तक उक्त जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours