सामुदायिक स्वास्थ्य केंद घोडाडोंगरी में सेनिटाईजर जोन की स्थापना-डॉ. संजीव शर्मा

Estimated read time 0 min read

सारनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी.सी. चौरसिया ने बताया कि एक ओर जहां चिकित्सक कोरोना वायरस की जंग में चिकित्सालयों में अपनी सेवाऐं देकर आमजन के लिये तत्परता से न केवल अपनी जान झोंक रहे हैं, वरन नित नये प्रयास कर इस जंग को जीतने की दशा में सकारात्मक प्रयास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद घोडाडोंगरी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा एवं नगर वासियों के सहयोग से सेनिटाईजर जोन स्थापित किया गया है। जिसमे दो उच्च क्षमता वाले मिस्ट फेन की मदद से लिक्विड ब्लीच की धुंध का छिडकाव कर संस्था में आने वाले मरीज, स्टॉफ एवं अन्य व्यक्तियों का सेनेटाईजेशन संस्था में आने के पूर्व एवं संस्था से जाने के पूर्व किया जाता है।

जो भी व्यक्ति प्रवेश करता है, प्रवेश के पूर्व उसे लिक्विड सोप से उसे 1 मिनट के लिये हॉथ धोना रहता है, हाथ धोने के पश्चात् व्यक्ति को प्रोटेक्टिव मॉस्क दिया जाता है। व्यक्ति को अपनी आंखें बंद रखनी होती हैं या उसे प्रोटेक्टिव आई ग्लास पहनने रहते हैं। व्यक्ति चाहे तो अपना मोबाईल, पर्स आदि वस्तुओं को भी सेनेटाईज कर सकते है। उसके पश्चात् वह सेनेटाईजेशन जोन में कम से कम 30 सेकेण्ड खड़ा होना होता है।

सेनेटाईजेशन हेतु वर्तमान निर्धारित मात्रा में हाइपोेक्लोराइड का इस्तेमाल किया जा रहा है अधिक सांध्रता का उपयोग मनुष्य की त्वचा पर सीधे सम्पर्क हेतु वर्जित होता है। यह नवाचार कोरोना वायरस से चल रही जंग में एक मील का पत्थर है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours