सांसद में चाइनीज झालर का मुद्दा उठाया:उइके ने सतपुड़ा जलाशय की सफाई की मांग की, बाेले – पावर जनरेटिंग कंपनी के पास बजट नहीं

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल-हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद डीडी उइके ने सोमवार लोकसभा में सारणी स्तिथ सतपुड़ा जलाशय में फैली जलीय खरपतवार (चाइनीज झालर) के मुद्दे को उठाते हुए इसकी सफाई के लिए बजट की मांग की है।

लोकसभा में लोक महत्व के मुद्दे विषय पर बोलते हुए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष व विभागीय मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया है। सांसद ने लोकसभा में बताया कि सतपुडा ताप विद्युत गृह के लिए 3 हजार एकड़ में बने सतपुडा जलाशय पर शहर की एक लाख की आबादी आश्रित है। जो पेयजल से लेकर 300 मछुआरों की जीविका का प्रमुख आधार है।

लेकिन इस जलाशय को जलीय खरपतवार सिलबेनिया मोस्टा ने ढंक लिया है। इससे जनजीवन खतरे में है। सांसद ने लोकसभा को बताया कि पावर जनरेटिंग कंपनी बजट के अभाव में इस जलाशय की सफाई नहीं करवा पा रही है। सांसद ने इसके लिए केंद्रीय जल मंत्रालय से इसे साफ करवाए जाने की मांग की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours