सांसद डी डी उइके का जन्मदिन वुद्धा आश्रम मे सेवा दिवस के रूप मे मनाया गया

Estimated read time 0 min read

सारनी। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय दुर्गादास उईके जी का जन्म दिवस का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, महामंत्री किशोर बरदे, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, जीपी सिंह के मुख्य अतिथि में वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनो को भोजन करा कर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। वृद्वा आश्रम के आसपास साफ सफाई कर मनाया गया इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा कि बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय दुर्गादास उईके जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम साधुवाद के पात्र हैं, हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण यहां एकत्रित होकर माननीय सांसद जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए वृद्धजनों को भोजन करा कर उनकी सेवा का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि माता पिता की सेवा इस दुनिया की सबसे बड़ी सेवा होती है वृद्वा आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजन हम सभी कार्यकर्ताओं के माता पिता का ही रूप है सांसद जी के जन्मदिन पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि हम सभी वृद्ध जनों को आज भोजन करा कर सेवा दिवस के रूप में बैतूल हरदा हरसुद के लोकप्रिय सांसद  दुर्गादास उईके जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन किशोर बंरदे ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिबू सिंह, प्रकाश शिवहरे, नागेंद्र निगम, रेवा शंकर मगरदे, मुकेश यादव, राजकुमार नागले, मुकेश बाबू सिंह, राकेश सोनी, मनीष धोटे, प्रवीण सोनी, विनी राय, विनय मदने, अजय सकरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours