
घोड़ाड़ोगरी। नगर घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैतूल हरदा के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके जी के जन्मदिवस के अवसर पर फल वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद दुर्गादास डीडी उईके जी का हम सभी कार्यकर्ता 57वा जन्मदिन अस्पताल में फल वितरण कर मना रहे हैं, माननीय दुर्गादास उईके जी जो हिंदी संस्कृत साहित्य के प्रखर विद्वान होने के साथ-साथ लगभग छः भाषा कोरकु, गोंडी, संस्कृत, मराठी, हिंदी, अंग्रेजी भाषा के भी जानकार है। जनजाति जिले में एसी विशिष्ट प्रतिभा बहुत कम देखने को मिलती है आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम सब को गर्व महसूस करना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा सुशिक्षित कार्यकर्ता मिला है जो आज हमारी पार्टी व बैतूल हरदा क्षेत्र का दिल्ली लोकसभा में नेतृत्व कर रहा है। हमारे सांसद जो कि मोदी-2 सरकार में लगभग 300000 से अधिक वोटों से विजय हुए थे। उनकी कार्यशैली व सक्रियता इस बात से लगाई जा सकती है सांसद के आदर्श ग्राम हमारे विकासखंड की पंचायत कान्हावाडी की नाराग्र वाटीका बनाने में सांसद जी ने विशेष रूचि दिखाई उनकी सक्रियता के चलते नाराग्र वाटिका आज मध्यप्रदेश भर में सबसे उत्कृष्ट वाटिका के रूप में चर्चित हुई है |फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र मालवीय ने कहा कि माननीय सांसद जी जैसा कुशल व मिलनसार लोकप्रिय नेता भारतीय जनता पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है गांव-गरीब की चिंता करने वाले हमारे सांसद सब आमजन के लिए सहज और सरल रूप से उपलब्ध रहते हैं जो कि एक सांसद के लिए बहुत बड़ी बात है यह काबिलियत हमारे सांसद श्री दुर्गादास जी उईके के आचरण में झलकती है कार्यक्रम का आभार प्रकट भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आशीष वागद्रे ने किया कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रशांत गावंडे, मारुतिराव सोनारे, देवीप्रसाद जयसवाल, राकेश अरोरा, बिजिलाल धुर्वे,सिद्धार्थ बिहारे, प्रशांत उईके, वासु प्रधान, मुकेश गायकवाड, निलेश ताराम, संजय पवार|
+ There are no comments
Add yours