सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे

Estimated read time 1 min read

घोड़ाड़ोगरी। बेतूल हरदा क्षेत्र के  आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी अंतर्गत आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके जी,पूर्व संसदीय सचि रामजीलाल उइके, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने कचरा एकत्रीकरण गाड़ी का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
तदोपरांत सांसद जी ने कान्हावाड़ी ग्राम में ग्रामीणजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी सोख्ता गड्ढे,जल निकासी,जल संचयन, कचरा प्रबंधन, इत्यादि में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours