
आठनेर – 15 अक्टूबर को अंबा माई भक्त मंडली जिला बैतूल द्वारा निकाले जाने वाली सर्व मंगल पदयात्रा को लेकर आज शिव धाम गुप्तेश्वर में आठनेर इकाई की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें अंबा धारूल देवी धाम तक सर्वमंगल पद यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । आठनेर इकाई द्वारा निर्णय लिया गया की 15 अक्टूबर को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला आठनेर पहुंचेंगे देवी मंदिर बाजार चौक में पूजा अर्चना कर सर्वमंगल पद यात्रा की शुरुआत की जाएगी । रात्रि विश्राम हीड़ली में होगा 16 अक्टूबर को हिडली से पद यात्रा अंबा धारूल देवी धाम पहुंचेगी। 17 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन सुबह 9:00 बजे महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा
+ There are no comments
Add yours