समर्पण निधि प्राप्त करने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई इस वर्ष अपने प्रेरणास्त्रोत कुशाभाउ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। पार्टी ने इस वर्ष पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पण निधि अभियान शुरू किया है। पार्टी का मानना  है कि पार्टी का खर्च कार्यकर्ताओ एवं समाज के सहयोग से चलना चाहिए। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार दो दिनी प्रवास पर बैतूल आए थे। इस दौरान उन्होने समर्पण निधि अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियो ,पदाधिकारियो की बैठक में लक्ष्य प्राप्ती को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्है बताया गया कि अनुसूचित जाति वर्ग का एक सामान्य कार्यकर्ता पांच हजार रू.का समर्पण आपके समक्ष करना चाहता है। सामान्य से कार्यकर्ता के इस समर्पण से प्रभारी मंत्री श्री परमार काफी प्रभावित हुए और उन्होने कहा कि वे स्वयं उस कार्यकर्ता के घर जाकर समर्पण निधि प्राप्त करेगें। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार कोठीबाजार मंडल के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सावन्या शेषकर के सुभाष वार्ड स्थित घर पहुंचे। जहां सावन्या शेषकर ने पांच हजार रू. का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, समर्पण निधि अभियान के संयोजक सदन आर्य, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, मंडल महामंत्री गीतेश बारस्कर, विक्रम शर्मा, पूर्व पार्षद पवन यादव, युवा नेता कांतू प्रजापति भी उपस्थित थें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours