

सारनी। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठन, सांस्कृतिक संगठन एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शोभापुर स्टॉप पर भारती महिला मंडल ,काली माई में ट्रांसपोर्ट यूनियन ,राजीव तिगड्डा पाथाखेड़ा में युवा मोर्चा ,गुणवंत बाबा मंदिर में बुद्धिस्ट समाज ,सारणी जयस्तंभ चौक पर बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी मिठाई एवं फूल मालाओं के साथ क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उइके एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के जन्मदिवस को अवसर पर स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक जी के द्वारा वृद्धा आश्रम में माता पिता स्वरूप वृद्ध जनों को माननीय दुर्गादास उइके जी तथा योगेश पंडाग्रे जी ने अपने कर कमलों से भोजन करवाया। प्रातः 11:30 बजे से मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के आयोजक कर्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह एवं सुधा चंद्रा ने बताया कि सर्वप्रथम विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई ,उसके पश्चात विभिन्न संगठनों भारतीय मजदूर संघ सारणी ने शॉल और श्रीफल के साथ विधायक जी एवं सांसद जी का अभिनंदन किया ,विभिन्न सामाजिक संघठन सारणी से कुनबी समाज, बौद्ध समाज,,पवार समाज, अल्पसंख्यक समाज, भोजपुरी समाज, के कार्यकर्ता ,अशासकीय शिक्षक संघ के सभी प्राध्यापक ,किरार समाज के कार्यकर्ता, एस डी एम स्कूल, व्यपारी संघ शोभापूर, सारनी, बगड़ोना के व्यपारीगण एवं आमला विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल से आए हुए मंडल अध्यक्ष एवं उनके सभी कार्यकर्ताओं ने क्रमशः विधायक जी और सांसद जी को शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के उपाध्यक्ष सीमा सिंह ,पूर्व सासद हेमंत खण्डेवाल,जल प्रहरी मोहन नागर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बावला शुक्ला ,पूर्व जिला अध्यक्ष बाबा मकोड़े पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पवार,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिजर, हुसैन एवं ,इस विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक जी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन लगाने का भी संकल्प दिलाया ।मंच पर उपस्थित विधायक जी ने कार्यकर्ताओं के इस असीम प्रेम को अपने हृदय से खुशी व्यक्त करते हुए कहा मैंने कभी भी इतनी कल्पना नहीं की थी की कार्यकर्ता मुझे इतना प्यार करते हैं ,यहां उपस्थित सभी सामाजिक संगठन मुझसे इतना स्नेह हैं ,मैं अपने हृदय की अंतरिम गहराइयों के साथ मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मेरे कार्यक्रम में आज मुझे इतना स्नेह देने वाले सभी सामाजिक संगठन ,सांस्कृतिक संगठन एवं मेरे हृदय में बसने वाले मेरे प्रिय कार्यकर्ता को मैं स्वयं तथा मेरे परिवार की ओर से बहुत-बहुत आभार जताता हूं कि आप सभी ने मेरे जन्मदिन पर इतना विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 200 यूनिट ब्लड जो जिले के इतिहास में दूसरी बार इतना विशाल रक्तदान शिविर सारणी में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित किया गया और मुझे आप सभी के बीच आकर आप सभी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला ।लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके जी ने भी इस असीम प्रेम के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना ।अंत में जिला मंत्री रंजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने पुनः एक बार सभी राजनीतिक संगठन ,सभी सामाजिक संगठन, सभी कार्यकर्ताओं ,विभिन्न मंडल से पधारे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का ह्रदय की अंतरिम गहराइयों के साथ आभार व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours