सभी को मिले मेंढा जलाशय का पानी: सांसद

Estimated read time 1 min read

डूब प्रभावितों को मुआवजा देने प्रयासरत हैं प्रदेश सरकार

बैतूल। बैतूल -हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि मेंढा जलाषय का पानी क्षेत्र के सभी किसानो को पर्याप्त मात्रा में मिलेगा तथा डूब प्रभावित किसानो को भी पूरा मुआवजा प्रदेश की भाजपा सरकार देगी। श्री उइके ने कहा कि जलाशय की उंचाई बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। श्री उइके ने कहा कि मेंढा जलाशय का पानी सिंचाई हेतु भैंसदेही विकास खंड के किसानो को मिले तथा डूब प्रभावित किसानो को मुआवजा का विशेष पैकेज मिले इस हेतु उनकी एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की लगभग तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है।
किसानों के हित में निर्णय लेते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए है। श्री उइके ने कहा अगले सप्ताह बैतूल के जनप्रतिनिधियों की इस सबंध में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात भी प्रस्तावित है। इस मुलाकात में भैंसदेही के किसानो का एक प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहेगा। श्री उइके ने विकासखंड के किसानो से अपील की है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान हितैषी है। तथा हमेशा किसानों के हित में निर्णय लेते है। उन्होंने विकासखंड के किसानो से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours