- आज से आयोजित होंगे सांस्कृतिक गीत, झांकियां एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम
सारनी। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 18 नवम्बर से नहाय खाय के साथ हो गयी है। जिस क्रम में 19 नवंबर को खरना,20 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्ध्य तथा 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने साथ व्रतधारियों का 36 घण्टे का निर्जल उपवास सम्पन्न होगा। सम्पूर्ण भारत में निवासरत भोजपुरी समाज के लोगों द्वारा यह आस्था के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इसी तारतम्य में सारनी, पाथाखेड़ा, एवं शोभापुर क्षेत्र में निवासरत समाज के लोगो द्वारा सतपुड़ा डैम सारनी, नांदिया घाट एवं शिवमन्दिर पाथाखेड़ा आदि स्थानों पर छठ मैया की पूजा की जाती है। जिसके लिये नगर पालिका परिषद सारनी,पुलिस प्रशासन एवं मत्स्य विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित इंतजाम किया गया हैं। इस अवसर पर भोजपुरी एकता मंच के द्वारा छठ घाट पर जबलपुर के कलाकारों द्वारा देवी जागरण,आकर्षक झांकी एवं शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया है। और श्रद्धालुओं को निःशुल्क जल एवं चाय का भी वितरण किया जायेगा है। वही इस वर्ष मां वैष्णो देवी जागरण ग्रुप जबलपुर द्वारा झांकी एवं आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा जागरण एवं छ्ठी गीतो का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें गायत्री मेहरा सिंगर भोपाल, सविता मिश्रा सिंगर जबलपुर,असित विश्वास,सुनील सिहं द्वारा जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में झांकियां जबलपुर के कलाकार मनीष कोरी द्वारा अभिनय किया जाएगा। भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अवधेश सिहं,लक्ष्मण साहू,कमलेश सिहं,जीपी सिहं,संजय प्रजापति,नन्हे सिह,ने बताया की 20 नवंबर को सांय तीन बजे भोजपुरी गीतो का संगीतमय छठी गीत व जबलपुर की झाकी की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। एवं 21 नवंबर की सुबह तीन बजे से रंगारंग कार्यक्रम के साथ शानदार आतिशबाजी कार्यक्रम रखा गया है। वही एक नवम्बर को भोजपुरी एकता मंच के सदस्य ने शिवमंदिर पाथाखेड़ा,सतपुड़ा डैम सारनी का निरीक्षण किया। जहाँ पर शिव मंदिर में तालाब का मरम्मत,साफ सफाई एवं टैंकरों से पानी भरने का कार्य युद्ध स्तर पर चालू कर दिया गया है। भोजपुरी एकता मंच ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से अधिvक से अधिक संख्या में सतपुड़ा डैम घाट सारनी पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने एवं छठ मैया के पूजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
+ There are no comments
Add yours