सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष पद से विनय मालवीय ने दिया इस्तीफा कार्यवाहक अध्यक्ष बने अरविंद सोनी

Estimated read time 0 min read

सारनी। सतपुड़ा व्यापारी संघ की बैठक शुक्रवार को मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के इलेक्टरल हॉस्टल में संपन्न हुई,यह बैठक 3 वर्ष 8 माह के लंबे अंतराल के बाद होने की वजह से सतपुडा व्यापारी संघ के व्यापारियों ने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर विरोध किया। कई बार स्थिति गर्मा गर्मी की निर्मित हो गई व्यापारियों के एक वरिष्ठ समूह के दल के लोगों के द्वारा सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष पद पर पदस्थ विनय मालवीय को अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े रहे लगभग 50 व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद पर बने विनय मालवी सर्वसम्मति से अपने पद से इस्तीफा दें जिसे ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा इस्तीफा दिया गया। इसके बाद सतपुड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा आगामी चुनाव जब तक नहीं संपन्न होते हैं तब तक के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए अरविंद सोनी को सर्वसम्मति से चुना गया है।
सतपुड़ा व्यापारी संघ की बैठक में वरिष्ठ व्यापारी शहुर अहमद रिजवी, चरणजीत सलूजा,सनी लियोन,शब्बीर वेदी, अजय सोनी,परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू सरदार, शमीम रिजवी,पप्पू मंसूरी,राजकुमार नागले, अजय रघुवंशी,बबलू चौहान,राजू सोनी,हरीश पाल,नौसे खान सहित 50 से अधिक व्यापारी इस बैठक में उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours