
बैतूल/सारनी। 21 मार्च 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सतपुरा पावर प्लांट सारणी से कर्नाटक पासिंग ट्रक ओवरलोड स्क्रेप (लोहा) भर कर ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए। पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी,सारनी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारणी रत्नाकर हिंगवे द्वारा टीम गठित किया गया। तस्दीग हेतु टीम को रवाना गया गया। टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर सतपुड़ा पावर प्लांट सारणी के गेट नं. सात पर पहुचे जहां पर एक कत्थई रंग का टाटा टरबो 1109 ईएक्स जिसका रजिस्टेशन नं. केएडीएल एएच 7710 खड़ा था। जिसके ऊपर नीले रंग का तिरपाल ढका था। जिसे ट्रक चालक माहिर पाशा पिता नजिर अहमद निवासी बैंगलोर की मदद से तिरपाल हटा कर देखने पर लोहे का स्क्रेप भरा हुआ पाया गया। वाहन चालक माहिर पाशा से स्क्रेप ले जाने के दस्तावेज मांगने पर चालाक द्वारा निकासी पत्रक व डिलेवरी पत्र प्रस्तुत किया जिसके अनुसार भरे वाहन का कुल वजन 16.060 टन खाली वाहन का कुल वजन 6.310 टन व सामग्री का शुद्ध वजन 9.750 टन होना पया ट्रक के डाले की कुल लम्बाई 19फीट, चोड़ाई 7.5 फीट व ऊंचाई 6.5 फीट होना पाई। जिसमें स्क्रेप आगे से 13.6 फीट ऊपर से आधा फीट खाली व उसके बाद बचे 5.5 फीट लम्बाई में 1.9 फीट खाली जगह होकर शेष पूरा डाला स्क्रेप से भरा हुआ पाया गया। ट्रक को अभिरक्षा में लेकर संदेह पैदा होने पर उक्त ट्रक को प्राईवेट तौलकाटे वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कि कोयला खदान छतरपुर पर एवं घोड़ाडोंगरी के तौलकाटे पर तौला गया तो तौलकाटे पर करते वजन क्रंमशा. 29.130 टन एंव 29.810 टन निकला एवं सतपुड़ा पावर प्लांट सारणी के तौलकाटे पर तौला जाने पर 29.870 टन होना पया गया। जो ट्रक चालक माहिर पाशा द्वारा पेश किये गये द्वार निकास पत्रक व डिलेवरी चालान से लगभग 13 टन से ऊपर स्क्रेप (लोहा) आरोपी द्वारा चोरी करना पाया गया। जिसमें थाना सारणी में अपराध क्रमांक 156/2023 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को पकड़ने में गठित टीम में निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद, आरक्षक राहुल,आरक्षक मोनू ने मुख्य भूमिका निभाई। वही दूसरी घोड़ाडोंगरी के मामले में 25 मार्च 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की पवन पिता मूलचंद विश्वकर्मा निवासी बासन्याढाना द्वारा आपने मकान के पीछे वाले खेत में अवैध रूप से गांजे के पेड़ो की उगाई कर रहा है। थाना प्रभारी द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इ जी अवगत कराया गया। हमराह फोर्से को पटवारी रामलाल कुमरे एवं स्वतंत्र साक्षीयो के साथ ग्रांम बासन्याढाना पहुचकर सूचना तस्दीक पर मौके पर पवन विश्वकर्मा के मकान के पीछे वाली भूमि में गांजे के पौधे जगह जगह लगाये हुऐ है मौके पटवारी के साथ निरीक्षण किया। कुल 17 नग पौधे पाये गये जिनको नाप तौल कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी पवन पिता मूलचंद विश्वकर्मा निवासी बासन्यादाना के विरूद्ध अपराध क्रमांक 159/2023 धारा 8 ए 20 ए एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मौके से फरार है। उपरोक्त गठित टीम में निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संतकुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल,आरक्षक सतीष, आरक्षक विनित, आरक्षक सुरेश की मुख्य भूमिका रही।
+ There are no comments
Add yours