घोड़ाड़ोगरी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए जिसमें पहला मैच थंडर शोभापुर विरुद्ध पुलिस इलेवन बैतूल के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम 10 ओवर में मात्र 47 रन पर ऑल आउट हो गई थंडर शोभापुर की टीम ने यह मैच 8 ओवर में जीत लिया वहीं दूसरा मैच शाहपुर कॉलेज विरुद्ध इमली मोहल्ला घोड़ाडोंगरी के बीच खेला गया जिसमें शाहपुर कॉलेज की टीम ने बिना विकेट खोए निर्धारित 10 ओवर में 164 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें ओपनर बल्लेबाज संजय ने 37 गेंदों पर 104 रन की धुंआधार पारी खेली इस प्रतियोगिता में गुरुवार पहला शतक देखने को मिला इस एकतरफा मुकाबले में शाहपुर कॉलेज की टीम ने मैच को 65 रनों से जीत लिया वही दिन का तीसरा मैच बम राधे क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी विरुद्ध सत्यम क्रिकेट क्लब बाजारढाना के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बम राधे ने 73 रनों का लक्ष्य दिया सत्यम बाजारढाना द्वारा इस लक्ष्य को 9 ओवर में हासिल कर लिया गया बम राधे क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी की पूर्व खिलाड़ियों से सजी क्रिकेट टीम हैं जिसमें टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में रोमांच बरकरार रखने उतरे। कप्तान आभाष मिश्रा व उपकप्तान योगेंद्र चौकसे ने अपने टीम द्वारा किए गए प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की टूर्नामेंट के तीसरे दिन समिति के संरक्षक समीर पाठक, अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष तीर्थराज माथनकर, भाजपा नेता दीपक उईके, समाजसेवी राकेश अरोरा सहित कमलेश मांझी,लक्की यूवने,कपूर वर्मा चंद्रशेखर सामरे ने मैच का आयोजन बेहतरीन रूप से करवाया।
सतपुड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता में टूर्नामेंट के तीसरे दिन लगा पहला शतक
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours