- 10 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे
- ताश की गड्डी एवं सात हजार रुपए बरामद
सारणी। जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन में सट्टा जुआ के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। सारणी पुलिस ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में टीआई रत्नाकर हिंगवे के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर ईटा भट्टा सारणी मैं जुआ खेलते हुए राजेश पिता गजानंद, गवानीयर,पिता मनोहरी,सुनील पिता रूपलाल,शंकर पिता किशन,सुमित पिता केशव पाल, बाबू पिता फकीरचंद को ताश की गड्डी एवं 4050 रुपए के साथ पकड़ा है। वही दूसरी तरफ बकुल पंचायत के पहाड़ ढाना में जुआ खेलते हुए राजेश पिता जांगू, देवसा पिता शंभूलाल,मुन्ना पिता गजरा, जालम पिता हनु को ताश की गड्डी के साथ 2580 रुपए बरामद किए है। टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि सभी लोगों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जांच टीम में टीआई श्री हिंगवे, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह,श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह,किशन,कैलाश,आरक्षक रोहित,हेमंत,राहुल,मोनू,संतोष, जितेंद्र की अहम भूमिका रही है।
+ There are no comments
Add yours