संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा किया गया संविधान की उद्देशिका वाचन

Estimated read time 1 min read
  • कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिले में देखा व सुना गया

बैतूल। संविधान दिवस पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा आज दूरदर्शन के माध्यम से संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, जिसके सीधे प्रसारण को जिले के सभी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में देखा व सुना गया। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भी इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा और सुना गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एमपी बरार एवं श्री राजीव रंजन पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बांगरे सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखते हुये सभी अधिकारी व कर्मचारी सीधे प्रसारण में शामिल हुये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours