- संभाग व जिला प्रभारी पहुंचे बूथो पर
बैतूल। कुशाभाउ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी सुजीत जैन ने बैतूल नगर के कोठीबाजार, गंज मंडल के बूथ क्रमांक 48 अर्जुन वार्ड और रामनगर वार्ड के बूथ क्रमांक 108 में बूथ समिति की बैठक लेकर फिजीकल वेरीफिकेशन एवं डिजीटलाईजेशन की जानकारी ली। इस अवसर पर बूथ समिति सदस्यो एवं पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पंकज जोशी ने कहा कि संगठन विस्तार में बूथ समितियो की भूमिका अहम है। पार्टी के सभी कार्यक्रम और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ का प्रचार इन्ही समितियो के माध्यम से किया जाता है। उन्होने कहा कि बूथ का सुदृडीकरण पार्टी की मंशा है। समिति में सभी वर्गो ,जातियो का समावेश होना चाहिए। जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना का उददेश्य सक्षम बूथ बनाना है। उन्होने समिति सदस्यो से केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया। बूथ क्रमांक 48 अर्जुन वार्ड में जिला प्रभारी सुजीत जैन ने वरिष्ठ कार्यकर्ता डा.विठोबा पाटनकर,श्रीराम महस्की, भगवतराव झा, चंचलेश कुंभारे, भीमसेन करदासे का पुष्पमालाओ से स्वागत ,सम्मान किया। बैठको में मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय,मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मंडल विस्तारक प्रशांत गावंडे, शक्ति केन्द्र विस्तारक बबलू मालवी, सतीश जौधलेकर, बूथ अध्यक्ष हरपालसिंह राजपुत, आशीष एनिया, एप्प संचालक अंशुल राजपूत, नीलेश यादव, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, अलपसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शारिक खान, मंडल महामंत्री सावन्या शेषकर, गीतेश बारस्कर, आईटी के विधानसभा प्रभारी मनीष मिसर इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours