शोभापुर निवासी 56 वर्षीय संक्रमित की हुई मृत्यु

Estimated read time 1 min read

सारनी। सारनी नगरीय निकाय के शोभापुर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मृत्यु भोपाल में हो गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय शोभापुर निवासी पुरुष (जिनकी कोविड-19 रिपोर्ट 7 जुलाई को पॉजिटिव आयी थी) की मृत्यु 21 जुलाई को रात्रि 8 बजे कोविड अस्पताल भोपाल में हो गयी है। मरीज को अस्थमा की शिकायत थी। मृत्यु का कारण निमोनिया (कोविड-19) है। गौरतलब हो कि 7 जुलाई को 56 वर्षीय संक्रमित की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद 56 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मृत संक्रमित व्यक्ति टिफ़िन सेंटर चलाता था, जो कि शोभापुर में 29 जून को हुई शादी में उक्त संक्रमित शामिल हुए था जिसमें की एक भोपाल से आया व्यक्ति भी शामिल हुए, जिसके संपर्क में आने से 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना का शिकार हुए थे। वहीं 56 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours