शोभापुर डिस्पेंसरी से चोरी हुए 18 कुर्सी के करीब पहुंची पुलिस

Estimated read time 0 min read
  • एसबीआई के एटीएम सीसी फुटेज से मिले दो कुर्सी चोर

सारनी। शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो सके इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शहरी संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के शोभापुर डिस्पेंसरी में करवाया गया था।मरीजों को असुविधा ना हो इसे ध्यान में रखते हुए जन सहयोग से 18 लाल कुर्सियां उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन 8 मई को अज्ञात चोरों के द्वारा दान में दी गई 18 कुर्सी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। यह समाचार अखबारों की सुर्खियां भी बनी रही कई सामाजिक संगठनों ने कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठाया पर सबसे बड़ा सवाल और जांच का विषय तो यह है कि एक सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों के द्वारा पहले कुर्सी की चोरी करवाई गई,उसके बाद इस मामले को तूल दिया गया अब जब भारतीय स्टेट बैंक शाखा शोभापुर के एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस के हाथ आने के बाद इस मामले का खुलासा लगभग होने ही वाला है। बताया जाता है कि कुछ लोगों के द्वारा सुयोजित तरीके से यह 18 कुर्सियों की चोरी करवाई गई और दो बच्चे सीसीटीवी की फुटेज में 6 कुर्सियां अपने सर पर रात 12:38 पर उठाकर ले जाते हुए देखे जा रहे हैं।अब इन कुर्सियों को चोरी कराने के पीछे क्या सुयोजना होगी यह पुलिस के हत्थे यह कुर्सी चोर चलेंगे तो इसका खुलासा हो जाएगा। लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले एक से दो दिन में पाथाखेड़ा पुलिस शहरी संजीवनी क्लीनिक शोभापुर डिस्पेंसरी से हुए कुर्सी चोरी का खुलासा कर देगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours